Breaking News

हरियाणा के अंबाला में पुलिस-डॉक्टरों की टीम पर बरसाए लाठी-डंडे


कोरोना वायरस से हरियाणा के अंबाला में एक मौत हो गई जिसके अंतिम संस्कार को लेकर पूरे गांव में हंगामा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल हुए 200 से 400 लोगों की भीड़ ने पुलिस और डॉक्टरों पर हमला कर दिया। कोरोना संदिग्ध महिला की बीमारी मौत हो गई थी जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार गांव के शमशान में किया जाना था। लॉकडाउन का उल्लंघन कर भारी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे और पुलिस का विरोध किया। जब कोरोना संदिग्ध महिला का शव अंतिम संस्कार के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। ग्रामीणों ने पुलिसवालों पर पथराव किया और फिर भीड़ हटाने के लिए पुलिसवालों को लाठीचार्ज करनी पड़ी। ग्रामीण कोरोना संदिग्ध महिला का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे। जबकि प्रशासन ने सुरक्षा के सारे इंतजाम के तहत इस जगह को चुना था। गांव वालों ने न सिर्फ लाठी-डंडों बरसाए बल्कि एंबुलेंस को भी नुकसान पहुंचाया और तोड़ फोड़ की। अंबाला के डीएसपी राम कुमार ने बताया, यह स्थान कोविड-19 के मरीजों और संदिग्धों के अंतिम संस्कार करने का ग्रामीणों ने विरोध किया। अंतिम संस्कार स्थल पर करीब 200 से 400 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर जमा हो गए और पुलिस और डॉक्टरों की टीम पर हमला कर दिया। वैसे तो हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aM4brI

कोई टिप्पणी नहीं