छठ पूजा के दिन सामने आई ये भयानक तस्वीरें, जानिए ऐसा क्या है इनमें

दिवाली के बाद से ही देश के कई नगरों में हवा की गुणवत्ता का स्तर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था, वहीं, छठ पूजा की अंतिम प्रार्थना के लिए यमुना नदी के तट पर हजारों श्रद्धालु जमा हुए थे। इस दिन पुरुष व महिलाएं नदी में सूर्य देव को अर्ध्य देने के यमुना नदी में उतरे तो भयानक मंजर सामने आया। ये लोग यमुना नदी के जहरीले सफेद झाग वाले बेहद प्रदूषित पानी में उतरे हुए थे जिस पर कैमिकल के झाग निकले हुए थे।छठ पूजा के दिन श्रद्धालुओं को खतरनाक प्रदूषण तथा बारिश के बीच घुटने-घुटने जहरीले झाग में खड़े देखा गया। इस बीच ये लोग छठ पूजा के लिए अपने हाथों में फूल, फल और अन्य सामग्री थामे हुए थे। इसी दौरान कुछ महिलाओं और लड़कियों को इसी झाग में खड़े होकर सेल्फी खींचते हुए भी देखा गया।दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे 1,100 घाट बनाए थे तथा इनके अलावा शहरभर में पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी छठ पूजा की व्यवस्था की थी। दिल्ली के लिए पानी का मुख्य स्रोत यमुना नदी देश की सबसे ज़्यादा प्रदूषित नदियों में शुमार की जाती है। राजधानी के 19 नाले इसी नदी में गिरते हैं, और नदी में मौजूद प्रदूषक तत्वों में से 96 फीसदी इन्हीं नालों से आते हैं। नदी में छोड़ा जाने वाले सीवेज का सिर्फ पांच फीसदी पानी ही ट्रीट किया हुआ होता है।ऐसे में छठ पूजा के दिन सफेद झागों के बीच पूजा करते श्रृद्धालुओं की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
#Yamuna. That is a picture of a dying #river. Today by Adnan Abidi. pic.twitter.com/iyifu6dQaS
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) November 3, 2019
An apocalyptic image.
— Zainab Sikander (@zainabsikander) November 5, 2019
People praying in toxic foam (which should've been clean River Yamuna water) to the rising Sun which can't be seen due to the grey poisonous smog in the skies above.
Clearly, God isn't happy.#ChhathPuja2019 pic.twitter.com/a30pcLmfa2
Not only the air, we have completely polluted our rivers too.
— Sandy Thapar (veteran) (@sandythapar) November 4, 2019
A photo of Yamuna river, Delhi (Chhath puja) pic.twitter.com/EsWiCpyk1S
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33k1Tgi
कोई टिप्पणी नहीं