2021 की शुरुआत में मोदी सरकार करने जा रही है बड़ी धमाका, जानिए कैसे

देश के अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 को लेकर अच्छी खबर। यदि सब कुछ सही रहा तो अगले साल के शुरुआत में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हो सकता है। चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं होगा, केवल लैंडर और रोवर ही इसका हिस्सा होंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के मुताबिक चंद्रयान-3 की लांचिंग 2021 के शुरुआत में होगी। यह चंद्रयान-2 के रिपीट मिशन जैसा होगा, जिसमें उसी की तरह लैंडर और रोवर होंगे। चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं होगा। चंद्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। इसके लैंडर-रोवर को 7 सितंबर 2019 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था, लेकिन आखिरी क्षणों में क्रैश लैंडिंग हो गई थी। खास बात यह है कि इसका ऑर्बिटर अब भी ठीक से काम कर रहा है और महत्वपूर्ण डाटा भेज रहा है। चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इस साल के आखिर तक चंद्रयान-3 को भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हो रही है।अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र सिंह के अनुसार 2008 में लांच किया गया चंद्रयान-1 इसरो का पहला चंद्र अभियान था। इसने चांद पर पानी होने के बारे में दुनिया को अहम प्रमाण दिए थे। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-1 से मिले डाटा ने इस बात का संकेत दिया कि चांद के ध्रुवों पर पानी है। आज विश्व के वैज्ञानिक इस पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने पहले मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान की भी तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रशिक्षण एवं अन्य प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जा रहा है। महामारी के कारण इसमें कुछ समस्या आई है, लेकिन पूरा प्रयास है कि पहले से तय समयसीमा के अनुरूप 2022 के आसपास ही इसे अंजाम तक पहुंचा दिया जाए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i7A3LV
कोई टिप्पणी नहीं