Breaking News

आज सोने और चांदी की कीमतों ने दिया बड़ा झटका, हो चुका है इतना महंगा


विदेशों में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव के बीच घरेलू स्तर पर आज सोने-चांदी की चमक बढ़ गई। मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना वायदा 182 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 50,860 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना मिनी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 50,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी वायदा भी 759 रुपये यानी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68,025 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी 1.19 प्रतिशत चमककर में 67,800 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से विदेशों में पीली धातु में नरमी देखी गई। सोना हाजिर 3.20 डॉलर टूटकर 1,930.30 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर की गिरावट में 26.89 डॉलर प्रति औंस पर रही। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,937.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।सोने में गिरावट की सबसे बड़ी वजह है उम्मीद से अच्छे आया अमेरिका का रोजगार का डेटा। इसकी वजह से अमेरिका डॉलर मजबूत हुआ है, जिसने सोने पर दबाव बढ़ा दिया है। इस बढ़ते दबाव के चलते सोने की कीमतों में भारत में गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि अगस्त महीने में अमेरिका में 13.71 लाख नौकरियां बढ़ी हैं, जिससे बेरोजगारी की दर गिरकर 8.4 फीसदी पर आ गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jURyzy

कोई टिप्पणी नहीं