Indian Idol: थिएटर राउंड में मणिपुर के जॉन ओइनम का धमाका

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) सीजन 11 के थिएटर राउंड में मणिपुर के 27 वर्षीय जॉन ओइनम (John Oinam) 27 अक्टूबर को प्रसारित छठे एपिसोड में धमाल मचा दिया। जॉन ने अफगान जलेबी गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। उनके परफॉर्मेंस की जजों ने खूब तारीफ की। इस हफ्ते इंडियन आइडल सीजन 11 के टॉप 15 कंटेस्टेंट्स का चयन भी किया गया। ऑडिशन में जॉन ने अपने परफॉर्मेंस से धमाका ही कर दिया था। जॉन ने अपने परफॉर्मेंस में आंटी जी आंटी जी गाना गाया था। स्वभाव से चुलबुले जॉन ने अपने परफॉर्मेंस से समां ही बांध दिया था। परफॉर्मेंस के दौरान सभी जज झूमते नजर आए। वहीं नेहा कक्कड़ सिंगिंग के दौरान हूटिंग करती व गाती नजर आईं। परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने जॉन को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इसके बाद तीनों जज स्टेज पर पहुंच गए और जॉन के साथ इस गाने के चंद लाइने गाई। इसके साथ ही जजों ने उन्हें सिलेक्ट कर लिया। नेहा कक्कड़ ने उन्हें मुंबई का टिकट दे दिया। साथ ही जजों ने उनकी खूब तारीफ भी की।गौर हो कि जॉन ओइनम मणिपुर में काफी फेमस हैं। इंडियन आइडल से पहले वे 2016 में कलर्स इंफिनिटी पर प्रसारित हुए द स्टेज सीजन 2 के भी हिस्सा थे। इस शो में भी जज के तौर पर विशाल ददलानी थे। यू-ट्यूब पर जॉन के वीडियोज भरे पड़े हैं। जॉन एक सिंगर से साथ सॉन्ग राइटर और स्टेज परफॉर्मर हैं। यू-ट्यूब पर इनके वीडियो के व्यूज लाखों में हैं। वे मणिपुरी, हिन्दी और अंग्रेजी गाने गाते हैं।बता दें कि इंडियन आइडल (Indian Idol) सीजन 11, 12 अक्टूबर, 2019 से शुरू हुआ है। यह शो का चौथा एपिसोड था। यह एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित किया गया। इस बार शो में जज के तौर पर म्यूजिक जगत के अनु मलिक, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ नजर आ रहे हैं। वहीं शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। इस बार का भी इंडियन आइडल बहुत खास होने वाला है। शो में देश के विभिन्न राज्यों से केंटेस्टेंट्स को चुना गया है। गौर हो कि इंडियन आइडल के लगभग हर सीजन में नॉर्थ ईस्ट के कंटेस्टेंट्स का बोलबाला रहा है। सीजन 10 में त्रिपुरा की रहने वाली कृष्णकली साहा ने अपने मीठे सुरों के दम पर टॉप 14 में जगह बनाई थी। सीजन 3 में शिलॉन्ग के रहने वाले अमित पॉल (Amit Paul) पहले रनर अप रहे थे। अमित ने पूरे सीजन में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया था। सीजन 4 में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की रहने वाली सौरभी देब बर्मा (Sourabhee Debbarma) सीजन 4 की विनर चुनी गई थी। वे इंडियन आइडल को जीतने वाली पहली महिला कंटेस्टेंट थी। इंडियन आइडल जुनियर सीजन वन में असम के दो कंटेस्टेंट टॉप-11 में शामिल हुए थे। जिसमें असम के प्रियम बोरपात्रगोहिन (Priyam Borpatragohain) और इमान चौधरी (Eman Chaudhary) चुने गए थे। वहीं इंडियन आइडल जुनियर सीजन 2 की बात करें तो इस सीजन में असम की नाहिद अफरीन फर्स्ट रनर अप रही थी। इंडियन आइडल सीजन 9 में भी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के एक कंटेस्टेंट जेली काये (jelly kaye) टॉप-14 में शामिल हुए थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WkhqtQ
कोई टिप्पणी नहीं