Breaking News

गुवाहाटी में बाॅलीवुड सिंगर शान पर हमला, लोगों ने फेंके पत्‍थर, जानिए क्या है पूरा मामला


बॉलीवुड के सिंगर शान हाल ही में असम के गुवाहाटी में लाइव कंसर्ट के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला हो गया। पार्श्‍व गायक शान उस वक्‍त हमले का शिकार हो गए जब वह लाइव शो में मंच पर परफॉर्म कर रहे हैं।ये मामला तब का है जब शान ने बंगाली गाना गाना शुरू किया। एेसे में वहां मौजूद कर्इ फैन्स ने हूटिंग की आैर चिल्ला चिल्ला कर कहने लगे कि ये बंगाल नहीं असम है। कार्यक्रम में मौजद एक शख्स ने तो उन पर पत्‍थर और कागज के गोले फेंकने शुरू कर दिए। विवाद बढ़ता देख शान से नाराज होकर बीच में लाइव कंसर्ट छोड़ दिया। बता दें कि शान को कोई हानि नहीं पहुंची है वह सुरक्षित हैं। शो के बीच हुए हंगामे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कैसे कुछ लोग शो में कुर्सियां तोड़कर इस शो को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। काॅनसर्ट में शान ने गाना रोकर कहा कि अगर परफाॅर्मेंस पसंद न आए तो चले जाआे। तेज बुखार होने के बावजूद मैंने दवाइयां खाकर यहां गाना गाया लेकिन जब तक आर्टिस्ट कदर नहीं करनेवाले लोग यहां रहेंगे, मैं गाना नहीं गाउंगा। इस हादसे के बाद कार्यक्रम आयोजकों ने भी शान से माफी मांगी और हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। कार्यक्रम छोड़कर चले गए शान ने बातचीत करते हुए ये भी कहा है कि मामले पर राजनीति न करों एक कलाकार के साथ ये करना गलत है। बता दें कि काॅन्सर्ट बीच में छोड़ने के कारण शान ने बाद में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके माफी मांगी आैर सबको एकता के साथ रहने की सलाह भी दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AAcfwB

कोई टिप्पणी नहीं