लगातार 13वें दिन भी सस्ता हुए पेट्रोल, अब एक लीटर के लिए देने होंगे बस इतने रुपए

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार को लगातार 13वें दिन भी पेट्रोल की कीमतों में कटौती हुई है तो वहीं डीजल के दाम में भी लगातार छठे दिन कमी आई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे और डीजल की कीमतों में 7 पैसे की कटौती की गई है। अब राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 79.55 रुपये और 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 20 पैसे और 8 पैसे की गिरावट आई है। अब यहां पेट्रोल के दाम 85.04 रुपये और डीजल के दाम 77.32 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 30 पैसे और 20 पैसे की कटौती की गई थी। दिल्ली में कल पेट्रोल 79.75 रुपये और डीजल 73.85 रुपये प्रति लीटर बिका था।
बता दें कि 18 अक्तूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की जा रही है। इस दौरान पेट्रोल के दाम 3 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल के दाम 2 रुपये के करीब घट चुके हैं। दरअसल, कच्चे तेल के दाम में तीन सप्ताह से अधिक समय से नरमी का रुख बना हुआ है। कच्चे तेल में नरमी के कारण ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई क्योंकि भारत अपनी तेल की जरूरतों का करीब 80 फीसदी आयात करता है। तेल का आयात सस्ता होने से देश में जहां पेट्रोल और डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें घटती हैं, वहीं तेल आयात के लिए डॉलर की जरूरत कम होने से देसी मुद्रा रुपए की गिरावट को थामने में मदद मिलती है।Petrol & diesel prices in #Delhi today are Rs 79.55 per litre (decrease by Rs 0.20) & Rs 73.78 per litre (decrease by Rs 0.07),respectively. Petrol & diesel prices in #Mumbai today are Rs 85.04 per litre(decrease by Rs 0.20) &Rs 77.32 per litre (decrease by Rs 0.08), respectively pic.twitter.com/YPLiifxBMg
— ANI (@ANI) 30 October 2018
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qkkXJK
कोई टिप्पणी नहीं