Breaking News

गुजरात की डायमंड बोर्स में मजदूर मचा रहे हंगामा, सरकार के छुटे पसीने


कोरोना के कारण गुजरात में हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं। यहां एक ही दिन में 18 मौतें हो रही है। लॉकडाउन की सख्त करने के बाद यहां हालात और भी खराब हो गए हैं। इस सख्ती को से परेशान खाजोड़ में तैयार की जा रही एशिया की सबसे बड़ी डायमंड बोर्स में काम कर रहे मजदूरों ने हंगामा किया है। लॉकडाउन के बावजूद काम लिए जाने से मजदूरों में गुस्सा है। मजदूरों ने गुस्से में आकर बोर्स के कार्यालय पर पथराव किए और तोड़फोड़ कर की। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें लॉकडाउन में खाना नहीं मिल रहा है। मजदूरों ने कहा कि अगर कंपनी खाना नहीं दे सकती तो उन्हें घर भेज दिया जाए। बता दें कि यहां पर करीब 4 हजार मजदूर काम कर रहे हैं।मामला ज्यादा ही बिगड़ा तो पुलिस ने कैसे तैसे कर मजदूरों को समझाबुझाकर शांत किया। लेकिन परेशान मजदूर इसके बाद धरने पर बैठ गए। जानकारी के लिए बता दें कि पहले भी प्रवासी मजदूर 10 अप्रैल को हंगामा कर चुके हैं। मजदूरों का आरोप था कि उन्हें खाना नहीं मिल रहा और कोरोना वायरस संकट के दौरान वे यहां असुरक्षित हैं। इसके बाद अब डायमंड बोर्स में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xeN3go

कोई टिप्पणी नहीं