Breaking News

मनाली में इन जगहों पर ले सकते हैं Snow Fall का मजा, यहां देखें Video


हम में से बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें स्नो फॉल देखने का बहुत शौक होता है। उन्हें घूमने-फिरने का सबसे बेस्ट सीजन सर्दियां लगती हैं। नए साल में अगर आप भी हिल स्टेशन जाकर बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हिमाचल प्रदेश का मनाली अपनी पाकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां हर दिन हजारों लोग घूमने आते हैं। अगर आपको भी स्नो फॉल देखनी है, तो आप मनाली में जा सकते हैं। इस बार मनाली में स्नोफॉल बहुत जल्दी शुरू हो गई है। आमतौर पर यहां दिसम्बर के शुरुआती हफ्ते में बर्फबारी शुरू होती है। हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत शहर मनाली में माल रोड से लेकर रोहतांग पास तक ठंड के दिनों में सफेद चादर बिछ जाती है। पर्यटकों को यह दृश्य देखने में काफी आनंद आता है।आप मनाली की इन जगहों पर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं:मॉल रोडमनाली में सबसे फेमस जगह इसे माना जाता है जो आपको टाउन के हर हिस्से से जोड़ता है। यहां पर खूबसूरत वादियां के साथ-साथ खूब शॉपिंग भी कर सकते हैं।सोलंग वेलीअगर आपको एडवेंचर पंसद है तो आप सोलंग वेली की ओर रुख कर सकते है। यह मनाली से 14 किमी की दूरी में है। यहां पर आप केबल कार, हेलीकॉप्टर राइड, ट्रेकिंग, स्कीइंग आदि ऐसे एंडवेचर का आनंद उठा सकते हैं।ओल्ड मनालीअगर आपको नेचर बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आप पुराने मनाली की ओर जा सकते हैं। यहां पर आपको ट्रेडिशनल और मॉर्डन का यूनिक प्लेस देखने को मिलेगे। इसके अलावा आप यहां पर कई खूबसूरत मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं।गुलाबायह मनाली से 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पूरा बर्फ से ढका रहता है। अगर जगह स्नो लवर्स के लिए सबसे अच्छी है। इसके साथ ही आप यहां पर पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग भी कर सकते हैं।हंपटा पासयह पास कुल्लू वैली को लाहौल से जोड़ता है। यहां पर बर्फबारी देखने का अपना ही एक अलग मजा है। अगर आप मनाली जा रहे है तो इस जगह तो जरूर जाएं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LqCbjh

कोई टिप्पणी नहीं