Breaking News

प्याज की नई कीमत उड़ा देगी आपके होश! जानिए किस शहर में क्या है ताजा भाव


देशभर में प्याज की बढ़ती कीमत से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन प्याज की नई कीमतें जानकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। देश में कई जगहों पर प्याज की कीमत 180 रूपए प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। भारत के अन्य हिस्सों समेत पूर्वोत्तर भारत में भी प्याज कीमतें आसमान छू रही हैं। हालांकि हाल ही में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि जल्द ही मिश्र व तुर्की से प्याज आयात किया जा रहा है। इसके बाद कीमतों से राहत मिलेगी। लेकिन 25 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक प्याज की कीमतें लगभग दोगुनी महंगी हो गई है।देश की राजधानी नई दिल्ली 25 नवंबर को प्याज 76 रुपये किलो था जो 5 दिसंबर को 94 रुपये किलो पर पहुंच गया। इसी तरह मुंबई में 25 नवंबर को प्याज 89 रुपये किलो था जो 5 दिसंबर को 120 रुपये किलो तक पहुंच गया। चेन्नई में 25 नवंबर को प्याज का भाव 59 रुपये किलो जो 5 दिसंबर को 120 रुपये किलो तक पहुंच गया। कोलकाता में 25 नवंबर को प्याज का भाव 90 रुपये किलो था जो 5 दिसंबर तक 120 किलो हो गया।आपको बता दें कि देश में सबसे महंगा प्याज गोवा की राजधानी पणजी में बिक रहा है। 25 नवंबर को पणजी में प्याज 100 रुपये किलो था जो 5 दिसंबर को 165 रुपये किलो तक पहुंच गया। हालांकि देश के सभी प्रमुख शहरों में प्याज की औसत कीमत की बात की जाए तो 5 दिसंबर को यह 100 रुपये किलो रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DSQd9f

कोई टिप्पणी नहीं