Syed Mushtaq Ali Trophy: इस राज्य से होगा सिक्किम का मुकाबला

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए जम्मू कश्मीर की टीम सूरत के लिए रवाना हो गई। टीम का पहला मुकाबला 8 नवंबर को सिक्किम से होगा। जम्मू-कश्मीर की टीम को ग्रुप-ई में रखा गया है, जिसमें कुल 8 टीमें हैं। इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम में नए चेहरों को जगह दी गई है।ये राज्य होंगे शामिलआपको बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी- 20 ट्रॉफी में 38 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। ई-ग्रुप में जम्मू कश्मीर, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, सिक्किम, ओड़िशा, नागालैंड, सौराष्ट्र हैं। नए चेहरों को मिली जगहकप्तान परवेज रसूल ने नए चेहरों को मौका देने के बारे में कहा कि वनडे के बाद अब हम टी-20 मुकाबला खेलने जा रहे हैं। इस बार टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुभम खजूरिया हमारा प्रमुख बल्लेबाज हैं। प्रतियोगिता में उनसे काफी उम्मीद है। विजय हजारे ट्रॉफी में ओपनिंग जोड़ी में परेशानी आई थी, लेकिन टी-20 में अलग होता है। हमारी टीम में आलराउंडर खिलाड़ी काफी हैं जो हमें मैच जिताने में मदद करेंगे। ये हैं टीम के खिलाड़ीपरवेज रसूल (कप्तान), शुभम खजूरिया, शुभम पुंडीर, जतिन वाधवान, आकिब नबी, उमर नजीर, आबिद मुश्ताक, ओवैस शाह, आमिर अजीज, नासिर रसूल, उस्मान पंडित, राम दयाल, तनमे सलाथिया, मंजूर डार, अब्दुल समद, फजल रशीद।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pN2vfX
कोई टिप्पणी नहीं