कपिल शर्मा ने शेयर की अरुणाचल की खूबसूरत तस्वीरें, पेमा खांडू को बताया कूलेस्ट सीएम

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अरुणाचल प्रदेश की कुछ तस्वीरें शेयर की है। दरअसल पिछले दिनों कपिल अपनी को-स्टार सुमोना चक्रवर्ती के साथ अरुणाचल प्रदेश गए थे। जहां उन्होंने 4 दिन तक चलने वाले तवांग फेस्टिवल 2019 में भी हिस्सा लिया था। कपिल ने इन तस्वीरों के साथ साथ अरुणाचल की खूबसूरती और खासियतों का भी जिक्र किया है। बता दें कि राज्य में तवांग फेस्टिवल 28 से 31 अक्टूबर तक चला है। कपिल इस दौरान बुमला दर्रे में भारत-चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों से मिले। इसके अलावा वे तवांग मॉनेस्ट्री पहुंचकर वहां माॅन्क्स के बीच सेल्फीज भी ली। इस पूरी ट्रिप में कपिल की को-स्टार सुमोना चक्रवर्ती भी थी। कपिल ने इस पूरे फेस्टिवल के लिए सीएम पेमा खांडू काे धन्यवाद दिया है और उन्हें कूलेस्ट सीएम बताया है। इससे पहले भी कपिल और सुमोना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी फेस्टिवल की कई तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें कपिल और सुमोना भी नजर आए थे। गौरतलब है कि बुमला दर्रा समुद्र तल से करीब 15200 फीट ऊपर स्थित है। जहां सर्दियों में तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।
View this post on InstagramA post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
View this post on InstagramA post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36DrSBD
कोई टिप्पणी नहीं