Breaking News

इस वजह से पत्नी ने छोड़ दिया था भूपेन हजारिका का साथ, सच्चाई उड़ा देगी होश


दिल हूम हूम करे और ओ गंगा तू बहती है क्‍यूं जैसे गीतों के जरिए आज भी लोगों के दिलों पर राज करने वाले भूपेन हजारिका का मंगलवार को पुण्यतिथि है। उनका निधन 5 नवंबर, 2011 को हुआ था। असम के तिनसुकिया जिले के सादिया गांव में 8 सितंबर 1926 को नीलकांत और शांतिप्रिया के यहां भूपेन का जन्म हुआ था। भूपेन 10 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। मां ने नन्हे भूपेन का असमिया और परंपरागत बांग्ला संगीत से परिचय कराया और बहुत छोटी उम्र से ही वह गीत लिखने और गाने लगे। उन्होंने 1938 में 11 वर्ष की उम्र में असम में ऑल इन्डिया रेडियो के लिए पहला गीत गाया और उसके कुछ ही समय बाद असमिया फिल्म इन्द्रमालती में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया और गीत भी गाया। चलिए आपको बताते हैं भूपेन हजारिका के जीवन की कुछ अनकहीं बातें। भूपेन हजारिका 10 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। अपनी मां को देखकर उन्हें गाने की प्रेरणा मिली थी। भूपेन का बचपन गुवा‌हाटी में बीता। 10 साल की उम्र में उन्होंने असमिया भाषा में गाना शुरू कर दिया था। एक बार वो कोलंबिया यूनिवर्सिटी गए। यहां उनकी मुलाकात प्रियम्वदा पटेल से हुई। दोनों में प्यार हुआ और यूएस में ही 1950 में दोनों ने शादी कर ली। 1952 में उनके एक बेटा हुआ। 1953 में हजारिका अपने परिवार के साथ भारत लौट आए, लेकिन दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाए। भारत आकर हजारिका ने गुवाहाटी यूनिवसिर्टी में टीचर की जॉब की। बहुत समय तक वो टीचर की नौकरी नहीं कर पाए और रिजाइन दे दिया। पैसों की तंगी की वजह से उनकी पत्नी प्रियम्वदा ने उन्हें छोड़ दिया, जिससे टूटकर हजारिका ने म्यूजिक को ही अपना साथी बना लिया। उन्होंने रुदाली, मिल गई मंजिल मुझे, साज, दरमियां, गजगामिनी, दमन और क्यों जैसी सुपरहिट फिल्मों में गीत दिए। आपको बता दें कि हजारिका ने अपने जीवन में एक हजार गाने और 15 किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने स्टार टीवी पर आने वाले सीरियल डॉन को प्रोड्यूस भी किया था।फिल्मकार के रूप में भी उनका सफर बेहतरीन रहा और उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फालके पुरस्कार से भी नवाजा गया। नवंबर 2011 में उनका निधन हो गया। 2019 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। भूपेन हजारिका की लेखनी और आवाज देश की ऐसी धरोहर है, जो गंगा की धारा की तरह सदा अविरल रहेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NL5ptO

कोई टिप्पणी नहीं