Breaking News

पिछले 3 सालों में सबसे निचली कीमत पर आया सोना-चांदी, जानिए आज के भाव


शादियों के सीजन से पहले सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी कमी हुई है। पिछले दिनों सोने की कीमत में आई तेजी का असर रहा कि सोने की खरीदारी में भारी गिरावट आई है। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के अनुसार सोने की डिमांड और उसकी खरीदारी में पिछले 3 सालों के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा की गिरावट आई है। सोने की मांग कम होने की एक वजह इसकी ऊंची कीमत होना भी है। हालांकि शादियों के सीजन शुरू होने से पहले आपके लिए यह अच्छी खबर है। सोने की कीमत में कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को सोने की कीमत में 101 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 101 रुपए की गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मज़बूती का असर सोने की कीमत पर पड़ा। वहीं वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर भारत में भी सोने की कीमत पर पड़ा और सोना सस्ता हो गया। मंगलवार को सोने की कीमत में 101 रुपए की गिरावट आई और सोना 39213 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।इतना ही नहीं बल्कि चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।। मंगलवार को चांदी की कीमत 29 रुपए गिर गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 29 रुपए गिरकर 47,583 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी की कीमत में 245 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oR8Pml

कोई टिप्पणी नहीं