Breaking News

Tripura vs Bihar: अर्णव के सेंचुरी से संभला बिहार, रौशन ने भी लगाई हाफ सेंचुरी


अर्णव के शतक और रोशन के अर्धशतक की बदौलत टीम बिहार ने विजय मर्चेंट टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ पहले दिन सात विकेट पर 256 रनों का सम्मान जनक स्कोर खड़ी कर लिया। ऊर्जा स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम बिहार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बिहार के चार बल्लेबाज 62 रनों (उत्कर्ष किशोर -4, शरमन निग्रोध -0, कनिष्क कौस्तुभ -3 और ह्रितिक राजेश -3) पर आउट होकर पवेलियन जा चुके थे। एक छोर पर ओपनर अर्णव रहे। पांचवें विकेट के लिए अर्णव और यशराज ने 117 रनों की साझेदारी कर टीम को बेहतर स्थिति में ला दिया। अर्णव 125 के स्कोर पर आउट हो गए। अर्णव के आउट होने के बाद यशराज भी 43 के रन पर अपना विकेट गवां बैठे। इसके बाद रौशन और आदित्य ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। 75 रनों की साझेदारी कर रौशन 56 के व्यक्तिगत स्कोर कर आउट हो गए। पहले दिन खेल खत्म होने तक आदित्य 15 और रेशु राज दो रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। त्रिपुरा की ओर से दीपेन और राहुल ने दो-दो तथा परवेज, अकारजीत और स्यान ने एक-एक विकेट लिए। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चले रहे पांचवीं सबुज तिवारी मेमोरियल अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने स्ट्राइक एकेडमी को 22 रन से हराया। गोलघर मीडिया वेंचर्स की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 23 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बनाए। अनिकेत ने 46 रन आठ चौका व एक छक्का के सहारे बनाए। जवाब में बैटिंग करने उतरी स्ट्राइक एकेडमी की टीम 23 ओवर में आठ विकेट पर 91 रन पर सिमट गई। मैच आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने 22 रन से जीतकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CJMJ9Y

कोई टिप्पणी नहीं