Breaking News

सनी देओल की एक फिल्म की शूटिंग के बाद पड़ा इस जगह का नाम, देखें ये वीडियो


देश के सबसे खास और चुनिंदा स्थलों में जम्मू-कश्मीर गिना जाता है, जहां न देश बल्कि विश्व भर के पर्यटकों का आगमन होता है। यहां का शांत वातावरण और हरा-भरा परिदृश्य पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।यह पहाड़ी राज्य प्रकृति के बेहद खूबसूरत दृश्यों को पेश करता है। जिस तरह कश्मीर यहां की एक खूबसूरत घाटी है, उसी तरह यहां और भी कई आकर्षक घाटियां मौजूद हैं, जिनमें से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके नामकरण की कहानी जुड़ी है बॉलीवुड की एक फिल्म से। आइए जानते हैं यह घाटी आपको किस प्रकार आनंदित कर सकती है।1983 में एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म आई थी, जिसमें सनी देओल और अमृता सिंह एक साथ नजर आए थे। उस फिल्म की शूटिंग इसी घाटी में हुई थी। इस फिल्म के नाम पर ही इस घाटी का नाम बेताब वैली रखा गया था। नर्म घास के मैदान और हसीन पहाड़ियों से घिरी यह घाटी पहलगाम से 15 कि.मी की दूरी पर राज्य के अनंतनाग जिले में स्थित है। यह घाटी पहलगाम और चंदनवाड़ी के बीच पड़ती है, जहां से एक मार्ग अमरनाथ मंदिर को भी जाता है। यह एक खूबसूरत और बेहद आकर्षक घाटी है, जो हरे-भरे घास के मैदान और बर्फीली चोटियों से घिरी हुई है। आप यहां चारों तरफ शानदार वनस्पतियों को देख सकते हैं। जहां भी नजरें दौड़ाओ अपार शांति का अनुभव।कैसे करें प्रवेशबेताब घाटी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम से 15 कि.मी की दूरी पर स्थित है। आप यहां परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा श्रीनगर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप श्रीनगर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के जरिए भी पहुंच सकते हैं, पहलगाम के सहारे आप यहां सड़क व पैदल मार्गों से आसानी से पहुंच सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2z8QXnY

कोई टिप्पणी नहीं