Breaking News

माकपा का भाजपा सरकार पर हमला, त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति लचर


मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सांसद शंकर प्रसाद दत्ता ने त्रिपुरा में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने तथा राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) सरकार के कार्यकाल में जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा करेंगे। दत्ता ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा, चुनाव बाद हिंसा के शुरुआती दौर के बाद हमें लगा था कि स्थिति सामान्य हो जायेगी लेकिन समूचे राज्य में राजनीतिक आतंकवाद कायम है। दुर्भाग्य की बात है कि केरल के लिए बाढ़ राहत राशि एकत्र कर रहे माकपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये जा रहे हैं। पूरे राज्य में हिंसा की घटनायें हुई है और यह लगातार जारी भी हैं।उन्होंने कहा कि माकपा सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर शीघ्र ही गृहमंत्री से दिल्ली में मुलाकात करेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wyrTGp

कोई टिप्पणी नहीं