Breaking News

इस राज्य में 450 से अधिक सरकारी स्कूलों में इस साल नहीं हुआ एक भी दाखिला


पूर्वोत्तर राज्य असम के 477 लोअर प्राइमरी स्कूलों और 95 अपर प्राइमरी स्कूलों में पिछले साल(2017) एक भी नया दाखिला नहीं हुआ है।इस साल मई में हुए असम सरकार और केंद्र के बीच समग शिक्षा अभियान को मंजूरी देते समय बोर्ड बैठक के दौरान ये बातें सामने आई हैं।अधिकारियों के मुताबिक सरकारी स्कूलों में घटते नामांकन का कारण अच्छे निजी स्कूलों की बढ़ती संख्या है, साथ ही माता-पिता अपने बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालयों का चयन करते हैं।बता दें कि शून्य नामांकन वाले अधिकांश स्कूल ऊपरी असम और शहरी क्षेत्रों में हैं। वहीं दूसरी तरफ, निचले असम के चार क्षेत्रों में कई स्कूल छात्रों से भरे हुए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pqe8kh

कोई टिप्पणी नहीं