Breaking News

सरकार का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में बच्चों को गाना होगा रघुपति राघव राजा राम और ‘वैष्णव जन’


रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूलों (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान के साथ ही ‘Raghupati Raghav Raja Ram’ और ‘Vaishnav Jan’ का नियमित गायन होगा। राज्य के बच्चों में राष्ट्रीय एकता व समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने ये निर्णय लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के बच्चों को गांधीजी के विचारों से संस्कारित (values ​​of Mahatma Gandhi) करने के लिए उनके दो प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जी..’ का नियमित गायन छत्तीसगढ़ के स्कूलों में किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी (Bharat Ratna Indira Priyadarshini Gandhi) और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व में महात्मा गांधी के मूल्यों की मौजूदगी सबसे बड़ी समानता रही. इन दोनों ही विभूतियों के जीवन को गांधी जी के ही विचारों ने गढ़ा था। रविवार को इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और वल्लभ भाई पटेल (Vallabhbhai Patel) को को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम बघेल ने कहा कि उनके प्रेरणा-पुरुष महात्मा गांधी के विचारों के माध्यम से से राज्य के बच्चों में सामाजिक एकता और समरसता की भावना को मजबूत किया जाएगा। पूरी दुनिया में बदलते हुए सामाजिक-राजनीतिक परिवेश में गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात है कि इन भजनों की मूल भावना को आत्मसात करते हुए उन्हें जीवन में अपनाया जाए। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द भारत का मूल स्वभाव है। राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने के लिए हम सब का कर्तव्य है कि अभाव ग्रस्त, पीड़ितों, दीन-दुखियों की पीड़ा को महसूस कर उनकी हर संभव सहायता करें. इसके तहत ही अब स्कूलों में उनके प्रिय भजनों का गायन अनिवार्य किया जा रहा है। राज्य के सभी स्कूलों में इसका पालन करना होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y3Icfz

कोई टिप्पणी नहीं