Breaking News

गजबः होटल में खाना खाने गया था कपल, चुरा ली शराब की बोतल, जिसकी कीमत है 3 करोड़ रुपए


होटलों से सामान चुराना कई लोगों की आदत सी बन जाती है। इसी तरह की एक घटना कैसिरस शहर में सामने आई है। दरअसल, यहां कि एक होटल एट्रिओ (Hotel Atrio) अपने खाने के साथ ही अपने वाइन कलेक्शन (wine collection) के लिए मशहूर है। इस होटल से वाइन की करीब 45 बोतलें चोरी हो गईं। खास बात यह है कि ये बोतलें 19वीं सदी की थीं। चोरी हुई बोतल में से एक बोतल 3 करोड़ रुपए (rare wine bottle) की थी।1806 की शैटो डीयक्वेम (Chateau Diaquem Wines) नाम की वाइन की कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। ये वाइन फ्रांस के खास वाइन मेकर ने बनाई थी, जो एट्रिओ होटल (Hotel Atrio) की खास वाइन्स में से एक थी। होटल के मालिक ने एक कपल पर चोरी का इल्जाम लगाया है। होटल के मालिक जोस पोलो ने एक कपल पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कपल ने होटल में चेक-इन किया था और होटल के ही मेशलिन रेस्टोरेंट (Meshlin Restaurant) में खाना खाया था। जब महिला को होटल का स्टाफ खाना दे रहा था तब उसका पति धीरे से होटल के सेलर यानी वो जगह जहां शराब दी बोतलें रखी जाती हैं, में घुस गया और वहां से कीमती बोतलें चुरा लीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EC47Ky

कोई टिप्पणी नहीं