Breaking News

ऑस्ट्रेलिया ने दी कोवैक्सीन को मंजूरी, बगैर रोक-टोक यात्रा कर सकेंगे यात्री


ऑस्ट्रेलिया सरकार (Government of Australia) ने यात्रा को लेकर भारत बायोटेक को कोवैक्सीन को (Permission to Bharat Biotech to vaccinate for the journey) अनुमति प्रदान कर दी है। इस बात की जानकारी भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरल ने सोमवार को दी है। नई अनुमति के बाद कोवैक्सीन हासिल कर चुके भारतीय को अनुमति मिलेगी। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) से कोवैक्सीन को हरी झंडी अभी तक नहीं मिली है। कंपनी ने अप्रैल में इमरजेंसी यूज लिस्टिंग के लिए आवेदन किया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ( Dr Soumya Swaminathan) ने बताया कि डब्ल्यूएचओ का तकनीकी सलाहकार समूह बैठक में कोवैक्सीन के लिए ईयूएल (आपातकालीन उपयोग सूची) पर विचार करेगा। कोवैक्सीन को मान्यता (Recognition of Covaccine ) मिलना इसलिए भी बहुत जरूरी है क्योंकि इसे लगवाने वाले लोगों को विदेश जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यही वैक्सीन लगवाई है। हालांकि कुछ देशों ने इसे मान्यता दे दी है, जिनमें नेपाल, पराग्वे, फिलीपींस, जिम्बाब्वे, मॉरिश, ईरान और गुयाना शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mwWzlV

कोई टिप्पणी नहीं