देश में फिर सामने आए कोरोना के 26 हजार से ज्यादा नये मामले, 276 लोगों की मौत, केरल में हालात बेकाबू

देश में अब बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार 41 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 276 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 29 हजार 621 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 29 लाख 31 हजार 972 हो गई है। वहीं, अब एक्टिव केस घटकर 2 लाख 99 हजार 620 हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के तीन करोड़ 36 लाख 78 हजार 786 मामले आ चुके हैं, इसमें अब तक कोरोना से चार लाख 47 हजार 194 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दिन देश में वैक्सीन की 38 लाख 18 हजार 362 डोज़ दी गई. जिसके बाद अब टीकाकरण का कुल आंकड़ा 86 करोड़ एक लाख 59 हजार 11 पर पहुंच गया है। बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15 हजार 951 नए मामले सामने आए है। वहीं 165 लोगों की मौत हो गई. केरल में कल 17 हजार 658 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 63 हजार 280 हो गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ENtd9Y
कोई टिप्पणी नहीं