दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 को इसका विनर मिल गया है और इसका ऐलान भी कर दिया गया है। सबको पीछे छोड़ते हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी रोहित शेट्टी के शो के इस सीजन के विजेता बन गए हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 जीतने के साथ ही अर्जुन बिजलानी ट्रॉफी और एक नई कार भी अपने घर ले गए हैं। इसके अलावा उन्हें ईनाम में मोटी रकम भी मिली है। अर्जुन बिजलानी को टक्कर देने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी अंत तक टिकी रहीं और खतरों के खिलाड़ी 11 की फर्स्ट रनरअप बन गईं। दिव्यांका का लास्ट टास्क पूरा करने में 20 सेकंड के समय के अंतर से अर्जुन से हार गईं। स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो में अर्जुन और दिव्यांका के अलावा, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद फाइनलिस्ट थे। इससे पहले एक्टर ने कहा था कि कोरोना वायरस के चलते इस बार खतरों के खिलाड़ी काफी अलग लग रहा था। उन्होंने कहा– इस साल, यह जीतने या हारने के बारे में नहीं है। यह हमारी इच्छा शक्ति को ऊंचा रखने और आगे बढ़ने के बारे में अधिक है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल शो में हिस्सा लेने वाला हर एक प्रतिभागी विजेता है क्योंकि यह ऐसी स्थिति है जैसी कभी नहीं रही.अर्जुन आगे कहते हैं- इस समय, खुद को डार्क जोन और नेगेटिविटी से बाहर निकालने की ऊर्जा सराहनीय है. शूट के अलावा अर्जुन ने एक ऐसी संस्था के हाथ आगे बढ़ाए हैं, जो देश भर के अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए बेड खोजने में मदद करती है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZzK0NL
कोई टिप्पणी नहीं