Breaking News

चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास


संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे आईपीएल 2021 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ऑलराउंडर मोईन अली ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ब्रिटिश मीडिया ने इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक मोईन अली ने इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को इसकी जानकारी दे दी है। 34 वर्षीय मोईन अली ने अपने करियर में 64 टेस्ट खेले हैं। वह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अपना करियर जारी रखने के इच्छुक हैं और उनसे काउंटी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखने की भी उम्मीद है। ऐसा लगता नहीं है कि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे लेकिन उस पर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CO4Rer

कोई टिप्पणी नहीं