जम्मू कश्मीर के IGP के निशाने पर टॉप 10 आतंकवादी, जारी की ऐसी बड़ी लिस्ट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में सक्रिय शीर्ष दस आतंकवादियों की सूची जारी की है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने ट्वीटर के जरिए आतंकवादियों के नाम की सूची जारी की। कुमार ने ट्वीट किया, शीर्ष 10 लक्ष्य: पुराने आतंकवादी- सलीम पर्रे, यूसुफ कांट्रो, अब्बास शेख, रेयाज शेटगुंड, फारूक नाली, जुबैर वानी और अशरफ मोलवी। नए आतंकवादी- साकिब मंजूर, उमर मुस्ताक खांडे और वकील शाह। इस वर्ष दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) और हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) आतंकवादियों संगठनों के शीर्ष कमांडरों सहित 85 से अधिक आतंकवादियों को विभिन्न मुठभेड़ों में ढेर किया हैं। मुठभेड़ के दौरान करीब 12 आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की अनुमति दी गई थी।उधर, कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चंदाजी इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के पंजाब के बाबर अली के रूप में हुई है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 23/24 जुलाई को शोकबाबा वन क्षेत्र में एक अभियान चलाया गया जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित तीन आतंकवादी मारे गए थे। एक और आतंकवादी जंगल से भाग गया और तब से उसका पता लगाया जा रहा था। कल रात छडज्जी गांव में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी और एक ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसके दौरान पाकिस्तान के पंजाब के उगाडा जिले के एक पाकिस्तानी आतंकवादी बाबर अली को मार गिराया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37i90K4
कोई टिप्पणी नहीं