Breaking News

सोने जितने महंगे है इस बतख के पंख, 800 ग्राम की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश


दुनिया कई रहस्यमयी और अजीबो गरीब प्राणियों से भरी है। इन्हीं में से एक है आइसलैंड में पाई जाने वाली ईडर पोलर डक। इनके पंख सोने जितने महंगे भाव में बिकते हैं। दरअसल, इस बतख के पंख में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली प्राकृतिक फाइबर पाई जाती है। इसका उपयोग बड़े ब्रांड लक्जरी उत्पादों के निर्माण के लिए करते हैं। ये पंख बेहद हल्के होते हैं और गर्माहट बनाए रखते हैं। यही वजह है कि इनकी मांग हमेशा अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनी रहती है।इस फाइबर की कीमत बाजार में लाखों में है। 800 ग्राम फाइबर की कीमत बाजार में 5000 डॉलर यानी लगभग 3 लाख 71 हजार रुपए में लगती है। एक किलो फाइबर के लिए करीब 60 बतखों के घोंसले देखने पड़ते हैं। इनकी तलाश साल में तीन बार की जाती है। ईडर पोलर डक सबसे ज्यादा गर्मियों में पश्चिम आइसलैंड के ब्रेइसाफजोरिउर खाड़ी में पाए जाते हैं। यह फाइबर ईडर पोलर डक की निचली गर्दन से लिया जाता है। जब यह बतख अंडे देना शुरू करती है तब ये फाइबर परिपक्व होता है। इसके ब्रेस्ट से मिलने वाला फाइबर सबसे शानदार माना जाता है। जहां भी इसके अंडे मिलते हैं, वहां से लोग ये फाइबर उठा लेेते हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह आय को बड़ा स्रोत है। सबसे अहम बात यह है कि स्थानीय लोगों को पता कि उनकी आय का प्रमुख साधन ये बतख ही हैं। इनका जीवित रहना जरूरी है। यही कारण है कि लोग इन्हें मारते नहीं है बल्कि जीवित रखने में जुटे रहते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fp4IFd

कोई टिप्पणी नहीं