Breaking News

ब्रिटेन में डिलीवरी ब्वॉय बना थ्री इडियट्स का आमिर खान, महिला की कराई डिलीवरी, बन गया हीरो


फिल्म थ्री इडियट्स का वो सीन याद है जिसमें एक्टर आमिर खान दोस्तों के साथ करीना कपूर की बहन की डिलीवरी करवाते हैं। तूफानी बरसात में बत्ती गुल होने पर भी करीना से मिले दिशा निर्देशों के बाद सुरक्षित प्रसव करवाया जाता है। यही फिल्मी सीन हाल ही ब्रिटेन में रिक्रिएट किया गया, लेकिन यहां सब कुछ हकीकत था। करने वाला भी और कोई नहीं एक डिलीवरी ब्वॉय था। घटना अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। लोग डिलीवरी ब्वॉय की तारीफ करते नहीं थक रहे। सबसे खास डिलीवरी ब्वॉय ने महिला की निजता का ध्यान रखा।जानकारी के अनुसार घटना ब्रिटेन के पोट्र्समाउथ शहर की है। एक डिलीवरी ब्वॉय पैरी रेयान अपने काम पर जा रहा था। पड़ोस में उसे एक गर्भवती बैकहान शॉकर दिखाई दी जो दर्द से छटपटा रही थी। मालूम करने पर सामने आया कि उसे लेबर पेन हो रहा था और पति भी वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय ने तुरंत मदद की ठानी और डॉक्टर को फोन कर दिया। डॉक्टर ने पाया कि महिला की स्थिति काफी नाजुक है इसलिए उन्होंने फोन पर ही डिलीवरी ब्वॉय को निर्देश देना शुरू कर दिया। इसके बाद जैसे-जैसे डॉक्टर ने बताया उसने वैसा-वैसा ही किया। कुछ ही देर में महिला ने रेयान की मदद से बच्ची को जन्म दिया। हालांकि इन सबके बीच वह कुछ डायरेक्शन मिस भी कर गया। लेकिन अंत भला तो सब भला।जानकारी के मुताबिक जब महिला का पति वहां पहुंचा और उसे सच्चाई पता चली तो वो हैरान रह गया। उसकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने रेयान को शुक्रिया भी किया। अपना काम छोडकऱ यूं एक महिला की मदद करने के लिए लोग रेयान की प्रशंसा कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37hWaLO

कोई टिप्पणी नहीं