Breaking News

सोनू सूद से मिलने की दीवानगी, 11 दिन में 1200 किलोमीटर में चलाई साइकिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो


कोरोना काल में जिस तरह बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों के लिए मददगार बनकर उभरे उसके बाद से ही उनके फैंस की फेहरिस्त और लंबी हो गई है। सोनू का दर्जा अब एक्टर से कहीं ज्यादा बढकऱ हो गया है। लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे हैं।
अपने भगवान से मिलने के लिए भक्त हजारों किमी की यात्रा करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जब एक प्रशंसक सोनू सूद से मिलने पंजाब से महाराष्ट्र जा पहुंचा। जानकारी के अनुसार एक फैन पंजाब सिंह ने सोनू से मिलने के लिए 11 दिन में 1200 किमी का सफर साइकिल से तय कर डाला है। सिरसा से वह साइकिल के जरिए मुंबई पहुंचा। यह सुनकर सोनू खुद हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स से अनुरोध करूंगा कि वे उनसे मिलने के लिए पैदल या साइकिल की सवारी करके कोई जोखिम न लें।सोनू सूद ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एक फैन का वीडियो शेयर कर लिखा है कि सिरसा के भक्ति गायक पंजाब सिंह के इस अहसास ने उन्हें दिल से प्रभावित किया है। उन्होंने सिरसा से मुंबई तक का 1200 किमी का सफर सिर्फ मुझ से मिलने के लिए तय किया। ईश्वर उन्हें जीवन में सफलता प्रदान करे। वह देश के सर्वश्रेष्ठ गायक बनें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UszVQD

कोई टिप्पणी नहीं