गजबः फेंके गए 1500 फेस मास्क से डिजाइनर ने बना दिया वेडिंग गाउन, देखने वाले देखते ही रह गए

मास्क का वेडिंग गाउन से क्या कनेक्शन? एक महामारी से बचने का इंतजाम तो दूसरा दुनिया के सबसे हसीन दिन जहीन दिखने का सामान, लेकिन ब्रिटेन के फैशन डिजाइनर ने इसी मास्क से शादी का ऐसा जोड़ा तैयार किया है जो दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में फैशन डिजाइनर ने मास्क के साथ प्रयोग करके दुल्हन के लिए खूबसूरत ड्रेस बनाई है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हो रही है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही डिजाइनर की क्रिएटिविटी की प्रशंसा की जा रही है।ब्रिटेन में कोरोना लॉकडाउन से जुड़ी तमाम पाबंदियां खत्म होने जा रही हैं। साथ ही यहां शादी से लेकर पार्टी और घूमने पर लगी रोक भी हट जाएगी। इसी बीच एक फैशन डिजाइनर ने फेंके गए 1500 मास्क से वेडिंग ड्रेस को तैयार किया है। इन मास्क का क्रिएटिव इस्तेमाल करके टॉम सिल्वरवुड की इस खूबसूरत ड्रेस को वेडिंग प्लानर वेबसाइट ने फंड किया है।बताया जा रहा है कि मास्क से बने दुल्हन की इस ड्रेस को मॉडल जेमिमा हैम्ब्रो पहनकर लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के पास फोटोशूट कराया है। इस ड्रेस में कमर के पास हाइलाइट देने के लिए डिस्पोजेबल प्लास्टिक पीपीई का इस्तेमाल किया गया है। इस ड्रेस को देख कर अंदाजा लगा नामुमकिन है कि इसे मास्क से बनाया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BthHiA
कोई टिप्पणी नहीं