अगर आप भी अपने स्मार्टफोन पर खेलते हैं कैंडी क्रश गेम तो हो जाएं सावधान, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट गेमिंग का चस्का लोगों के सिर चढ़कर बोला है। यह चस्का कई लोगों के व्यवहार और उनके बर्ताव पर भारी भी पड़ा है। दरअसल, हाल ही में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि कैंडी क्रश जैसे स्मार्टफोन गेम से उन लोगों को खासा नुकसान हुआ है जो इसे मूड सही करने और बोरियत दूर करने के हिसाब से ये गेम खेलते हैं। यह अध्ययन कंप्यूटर इन ह्यूमन बिहेवियर पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।वाटरलू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि इस तरह के लोग गेमिंग छोडऩे के बाद ज्यादा परेशानियों में घिर जाते हैं। शोध के प्रमुख लेखक चैनल लार्चे ने कहा कि हमने पाया कि जो लोग रोजमर्रा की जिंदगी में अक्सर तीव्र ऊब का अनुभव करते हैं, वे बोरियत से बचने के लिए स्मार्टफोन गेम खेलते हैं। ये लोग गेम से ऊबने पर खेलना बंद कर देते हैं। इसके बाद ये गेमिंग से जुड़ी समस्याओं के ज्यादा शिकार हो जाते हैं।इन लोगों में ध्यान और एकाग्रता की कमी पाई जाती है। अध्ययन में पाया गया कि लोकप्रिय स्मार्टफोन गेम कैंडी क्रश का इस्तेमाल कई लोग बोरियत से बचने के लिए करते हैं, लेकिन वे दूसरे खिलाडिय़ों की तुलना में जरूरत से ज्यादा इन गेम्स में डूब जाते हैं। इससे जब मन भर जाता है तो परेशानी और अधिक हो जाती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iDMfoS
कोई टिप्पणी नहीं