कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल, कहाः देश को मजबूत, विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह और देश के राजनीतिक हालात पर बयान दिया है। उनका कहना है कि देश को इस समय मजबूत विपक्ष और कांग्रेस पार्टी के भीतर अंदरूनी संतुलन बनाने की जरूरत है।सिब्बल ने कहा कि भारत को पुनरुत्थानवादी कांग्रेस की जरूरत है, लेकिन पार्टी को यह दिखाने की जरूरत है कि वह सक्रिय है और सार्थक रूप से काम करने की इच्छुक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जल्द ही संगठनात्मक चुनाव कराने, केंद्रीय, राज्य स्तरों पर व्यापक सुधार करने की आवश्यकता है ताकि यह दिखा सके कि अब वह जड़ता की स्थिति में नहीं है। सिब्बल ने यह भी कहा कि देश में राजनैतिक विकल्प की कमी है। देश को मजबूत, विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत है। कांग्रेस में अनुभवी और युवाओं के बीच संतुलन बनाने की तत्काल आवश्यकता है। बता दें सिब्बल पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी में व्यापक बदलाव के लिए पत्र लिखने वाले जी-23 नेताओं में शामिल थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना के कारण हाल में टाले गए सांगठनिक चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Sqoqbo
कोई टिप्पणी नहीं