Breaking News

सावधानः और खतरनाक रूप ले चुका है कोरोना वायरस, सामने आया ऐसा लक्षण, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी


कोरोना के बहरूपिए वायरस ने एक बार फिर से अपना रूप बदल लिया है। अब इसके संक्रमित लोगों कोरोना के अलग लक्षण नजर आ रहे हैं। अभी तक ज्यादातर कोरोना संक्रमितों को खांसी-बुखार और सांस की तकलीफ के साथ गंध और स्वाद न आने की शिकायतें थीं। अब एक अध्ययन का दावा है कि सिरदर्द और गले में खराश अब सबसे आम कोविड लक्षण है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मई की शुरुआत से तेजी से फैल रहा भारतीय डेल्टा वेरियंट लक्षणों में बदलाव के पीछे हो सकता है। कोरोना वायरस निगरानी प्रोजेक्ट चलाने वाले किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक का कहना है कि कोरोना वायरस अब अलग तरीके से काम कर रहा है। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा कि पहले सर्दी-जुकाम-बुखार होना कोविड के शुरुआती लक्षण थे, जिसके बाद लोग टेस्ट करवाते थे, लेकिन मई से हम कोरोना मामलों को लेकर अध्ययन कर रहे हैं, जिनके अनुसार अब कोरोना का सबसे पहला लक्षण सिरदर्द सामने आया है। इसके बाद गले में खराश, नाक बहना और बुखार है और नंबर पांच खांसी है। कोरोना के लक्षणों में शरीर की थकान भी आती है जो शुरुआती लक्षणों के बाद होती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3znTuZK

कोई टिप्पणी नहीं