Breaking News

3 भूखी शार्क से अपने शिकार को बचाने के लिए भिड़ा मछुआरा, बेहद डरावना है ये वीडियो


ऑस्ट्रेलिया के एक मछुआरे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल ये मछुआरा तीन भूखी शार्क से भिड़ गया। दरअसल कोपर वेस्टॉन ऑस्ट्रेलिया के कोकोस आईलैंड में थे। यहां वो शिकार पकड़ रहे थे। उन्होंने मछली हाथ में ही पकड़ी हुई थी कि तभी शार्क ने उनपर हमला कर दिया। वो उनके हाथ से उस शिकार को छीनने की कोशिश करने लगी। पानी के बीच से शार्क ने बहुत ही तेजी से अटैक किया। इस हादसे में कोपर का हाथ भी जा सकता था। हिंद महासागर में कोपर मछली पकड़ रहे थे। उनके हाथ में मछली थी। पहले तो एक शार्क ने उनके हाथ से मछली खींचने की कोशिश की फिर वहां दो शार्क और आ गई। उन्होंने मछली पर अटैक किया और मछली के पिछले हिस्से से खून निकलने लगा। पानी सिर्फ घुटनों जितना ही था, तीनों शार्क काफी आक्रामक थी। वो कोपर पर भी हमला कर सकती थी, लेकिन उनको कुछ नहीं हुआ। उन्होंने उनको डराने के लिए पानी में दो-तीन बार पैर भी मारे। वो उनके पैरों के पास ही घूम रही थी। अगर एक भी शार्क उनपर हमला कर देती तो उन्हें काफी दिक्कत होती क्योंकि वहां आसपास फोन सर्विस भी नहीं थी। कोई मदद के लिए भी हो सकता है ना ही पहुंच पाता। उन्होंने इस घटना का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है। जिसे 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cDlIGd

कोई टिप्पणी नहीं