अब इस देश में कहर मचा रहा कोरोना का नया वैरियंट, कई शहरों में लगा आपातकाल

कोरोना वायरस के नए वैरियंट ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। इससे बेहाल जापान ने राजधानी टोक्यो सहित कई राज्यों में आपातकाल का ऐलान किया है। सरकार को उम्मीद है कि आपातकाल के जरिए तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। यह आपातकाल 11 मई तक प्रभावी रहेगा। अगले हफ्ते से जापान में गोल्डन वीक की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलते हैं। यही कारण है कि छुट्टियों से पहले ही सरकार को आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी है। जापानी प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा ने शुक्रवार को टास्क फोर्स की बैठक में तीसरे आपातकाल की घोषणा करने के निर्णय को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। उनके कार्यालय ने बताया कि यह आपातकाल टोक्यो, ओसाका, क्योटो और ह्योगो प्रांतों में लागू रहेगा। इस दौरान बार को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा, क्योंकि छुट्टियों के दौरान लोगों की भारी भीड़ यहां उमड़ सकती है।बताया जा रहा है कि इस आपातकाल से जापान की लगभग 126 मिलियन की आबादी का एक चौथाई हिस्सा और इसकी अर्थव्यवस्था का लगभग एक तिहाई हिस्सा प्रभावित होगा। एक कारण यह भी है कि टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब केवल 3 महीने का समय ही बचा है। उधर, लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण से देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव भी पड़ रहा है। इसी को कम करने के लिए आपातकाल लगाया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PeD4Rg
कोई टिप्पणी नहीं