गजबः 15 साल नौकरी नहीं की, फिर भी ले ली 4.86 करोड़ की सैलेरी

इटली के सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पताल के कर्मचारी सल्वाटोर स्कुमेस पर 15 साल काम न करने के बावजूद सैलेरी लेने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक साल 2005 में इस व्यक्ति ने काम करना बंद कर दिया था, उसके बावजूद भी उसे सैलेरी मिलती रही। पन्द्रह साल की इस अवधि के दौरान सल्वाटोर को 5.38 लाख यूरो यानी करीब 4.86 करोड़ रुपए बतौर सैलेरी भुगतान कर दिया गया। मामले के जांच की जा रही है।खबरों के अनुसार, स्कुमेस पर अब धोखाधड़ी, जबरन वसूली और कार्यालय के दुरुपयोग की जांच चल रही है। उसकी अनुपस्थिति के बावजूद उसे भुगतान करने व उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए अस्पताल में छह प्रबंधकों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस ने अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से गवाह के बयान लिए हैं और उपस्थिति और वेतन रेकॉर्ड को देखा है।दरअसल, पहले भी इसे लेकर मामला सामने आया था। तब इस शख्स ने कथित तौर पर अपने अस्पताल के निदेशक को धमकी दी थी कि वह उसके खिलाफ एक अनुशासनात्मक रिपोर्ट दर्ज करने से रोक दें। इस दौरान निर्देशक सेवानिवृत्त हो गया। उसके बाद शख्स की अनुपस्थिति जारी रही क्योंकि न तो मानव संसाधन और न ही निर्देशक के बाद आने वाले अधिकारियों ने इस पर गौर किया। शख्स ने अपना वेतन लेना जारी रखा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sFjNGd
कोई टिप्पणी नहीं