सात साल के बेटे संग महिला ने पोस्ट की न्यूड फोटो, हो गई जेल

घाना की एक अदाकारा को अपने बेटे के सातवें बर्थडे पर उसके साथ एक न्यूड तस्वीर शेयर करने के लिए 90 दिनों की जेल की सजा सुनाई गई है। 31 साल की रोसमंड ब्राउन एक सिंगल मदर हैं और यह फोटो शेयर कर वो विवादों में आ गई हैं। तस्वीर में महिला के बेटे ने सिर्फ शॉट्र्स पहन रखा था। विवाद गहराने पर मामला कोर्ट पहुंचा। जज ने मामले को घरेलू हिंसा बताया। साथ ही इस तस्वीर को बच्चे की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया।जज क्रिस्टिना ने सवाल किया कि क्या इस तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने से पहले महिला ने अपने बच्चे से पूछा था? क्या महिला ने अपने बेटे की निजता का सम्मान किया? निश्चित तौर पर इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।इसके साथ ही जज क्रिस्टिना ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढऩे के साथ ही अश्लील सामग्रियों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक हाइपर सेक्शुएल सोसायटी में इस तरह की हरकतों से मां-बेटे के रिश्तों के प्रति एक नकारात्मक छवि प्रस्तुत होती है। हालांकि जज ने सुनवाई के दौरान इस बात पर गौर किया कि महिला एक सिंगल मदर हैं और अपने किये पर उसे पछतावा भी है, लेकिन फिर भी जज ने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए यह सजा बेहद अहम है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QObRp8
कोई टिप्पणी नहीं