Breaking News

सावधानः 15 मई को देश में आएगी Corona की सुनामी, हर दिन होगी इतने लोगों की मौत, डरा रहें हैं ये आंकड़ें


दिल्ली हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी के भविष्य में और भयावह होने की आशंका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से कड़े सवाल किए। हाई कोर्ट ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की उस रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि 15 मई के आसपास देश में कोरोना की सुनामी आ जाएगी। इस रिपोर्ट के हवाले से हाई कोर्ट ने पूछा कि केंद्र और दिल्ली की सरकारें संभावित सुनामी के लिए क्या तैयारियां की हैं या कर रही हैं?दिल्ली हाई कोर्ट ने अग्रसेन अस्पताल की याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि देश में अब भी कोरोना की सुनामी चल रही है, हम भले ही इसे दूसरी लहर कह रहे हैं। हाई कोर्ट ने कहा, यह लहर नहीं, सुनामी है। आईआईटी की रिपोर्ट का हवाला देकर हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा, मिड मई में मामलों की सुनामी आने वाली है तो दिल्ली सरकार ने किस तरह के कदम उठाए हैं उसे कंट्रोल करने के लिए? कोर्ट ने आप सरकार से कहा, आपको मौतों पर नियंत्रण रखना होगा। ध्यान रहे कि आईआईटी कानपुर और हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने एप्लाइड 10 ससेप्टिबल, अनडिटेक्ड, टेस्टड (पॉजिटिव) ऐंड रिमूव एप्रोच मॉडल के आधार पर अनुमान लगाया है कि मामलों में कमी आने से पहले मध्य मई तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10 लाख तक की वृद्धि हो सकती है। अपने गणितीय मॉडल के आधार पर अनुमान लगाया है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर 11 से 15 मई के बीच चरम पर होगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि उस समय देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33 से 35 लाख तक पहुंच सकती है और इसके बाद मई के अंत तक मामलों में तेजी से कमी आएगी।इसी तरह की आशंका एक अमेरिकी विश्वविद्यालय की तरफ से जारी रिपोर्ट में भी जताई गई है। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स ऐंड इवैल्युएशन (IHMI) ने 15 अप्रैल को एक रिसर्च स्टडी प्रकाशित की जिसमें दावा किया गया है कि भारत में मध्य मई में रोजोना औसतन 5,600 कोरोना मरीजों की जानें जाएंगी। उसका कहना है कि स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो अप्रैल से अगस्त के बीच कोरोना संक्रमण से करीब तीन लाख लोग अपनी जान गंवा देंगे। दावा है कि 10 मई को डेली डेथ रेट 5,600 पहुंच जागा जबकि 12 अप्रैल से 1 अगस्त के बीच 3 लाख 29 हजार मौतें होंगी। इस तरह, 31 जुलाई के भारत में करीब 6 लाख 65 हजार मरीजों की जान चली गई होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32QgUrz

कोई टिप्पणी नहीं