Breaking News

लगातार नौवें दिन भी मिली आम जनता को राहत, इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को लगातार नवें दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 90.40 रुपये और डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पंद्रह दिन स्थिर रहने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने गत 15 अप्रैल को इनमें कटौती की थी। इसके बाद से फिर दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32HukX9

कोई टिप्पणी नहीं