Breaking News

Sugarcane juice : गर्मियों में रामबाण है गन्ने का रस, रोज पिए एक ग्लास , सेहत को मिलेंगे ये फायदे


गर्मी में ताज़गी और ठंडक के लिए लोग कई तरह की कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं, जिससे कुछ पलों के लिए आपको गर्मी से तो राहत मिल जाती है लेकिन सेहत को कोई फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में अगर किसी और ड्रिंक की जगह गन्ने के रस (Sugarcane juice) का सेवन किया जाये, तो आपको ताज़गी और गर्मी से राहत तो मिलेगी ही, आपकी सेहत को भी कई तरह के फायदे होंगे। आइये, जानते हैं गन्ने के रस का सेवन करने से किस तरह के फायदे शरीर को हो सकते हैं। पीलिया की बीमारी को दूर करने में गन्ने के रस का सेवन बहुत फायदा करता है। इसके लिए आप कुछ दिनों तक लगातार रोज़ाना एक गिलास ताज़ा गन्ने का रस पिएं। गन्ने के रस का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। जो कई घंटो तक बरकरार रहती है। जिससे आप खुद को ताज़गी से भरा महसूस कर पाते हैं। वजन कम करने के लिए भी गन्ने के रस का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है जो पेट को काफी देर तक भरा हुआ महसूस करवाती है। जिससे आप कुछ और नहीं खाना चाहते। शुगर के मरीज़ भी गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं। इस रस में आइसोमाल्टोज नाम का तत्व होता है जिसमें ग्लाइसेमिक की मात्रा कम होती है। इसकी वजह से ये नुकसान नहीं करता है। गन्ने के रस का सेवन कई तरह के बैक्टीरियल व वायरल संक्रमण से बचाने में हमारी मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। जुकाम और फ्लु जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी गन्ने के रस का सेवन काफी मदद करता है। साथ ही ये टॉन्सिल्स की दिक्कत को भी कम करने में सहायक है। बस इसका सेवन बिना बर्फ के करने की ज़रूरत है। अगर आपके नाखून बहुत रूखे हैं और बार-बार टूटते हैं तो इस दिक्कत को दूर करने के लिए आप गन्ने के रस का सेवन कुछ दिनों तक लगातार कर सकते हैं। चेहरे पर झुर्रियों और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए गन्ने के रस का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में सहायता करते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dh62rD

कोई टिप्पणी नहीं