जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं अक्षय कुमार, लेंगे इतनी भारी-भरकर फीस, उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार वेबसीरीज ‘द एंड’ के लिए 90 करोड़ की फीस ले सकते हैं। अक्षय कुमार ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह ‘द एंड’ के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। एक्शन थ्रिलर यह फिल्म 2020 में फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। यह स्टंट बेस्ड शो है। इस सीरीज में अक्षय के खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए अक्षय को तगड़ी फीस ऑफर की गई है। कहा जा रहा है कि अक्षय ने इस प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ फीस चार्ज की है। अक्षय के बेटे आरव ने अपने पिता को वेबसीरीज में काम करने के लिए राजी किया है। अक्षय का वेब शो ‘द एंड’ कई सीजन में होगा।गौरतलब है कि अक्षय कुमार FAU-G गेम अनाउंस किया है। उन्होंने PUBG के बैन होने के बाद यह घोषणा की है। अक्षय ने ट्वीट किया था, प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर अभियान को सपोर्ट करते हुए ऐक्शन गेम अनाउंस करते हुए गर्व हो रहा है। एंटरटेनमेंट के अलावा खेलने वाले हमारे सैनिकों के त्याग के बारे में भी जानेंगे। इससे मिलने वाला 20% पैसा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट कर दिया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DF1NZi
कोई टिप्पणी नहीं