भारत के इस राज्य में अभी तक कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,016 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बीच कोरोना मृत्यु दर घटकर 1.70 प्रतिशत रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 06 सितंबर को देशभर में 1,016 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी, जिससे अब तक इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 71 हजार के पार 71,642 हो गयी है। मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में मृत्युदर 3.0 प्रतिशत और महाराष्ट्र में भी 2.9 प्रतिशत है। इसके अलावा पंजाब में मृत्यु दर 2.9 प्रतिशत, दिल्ली में 2.4 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 2.1 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 2.0 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 1.8 प्रतिशत, तमिलनाडु में 1.7 प्रतिशत, कर्नाटक में 1.6 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 1.5 प्रतिशत, राजस्थान में 1.3 प्रतिशत, हरियाणा में 1.1 प्रतिशत, झारखंड में 0.9 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 0.9 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 0.8 प्रतिशत, तेलंगाना में 0.6 प्रतिशत, बिहार में 0.5 प्रतिशत, ओडिशा में 0.4 प्रतिशत, केरल में 0.4 प्रतिशत और असम में 0.3 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में 06 सितंबर को सर्वाधिक 328 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके अलावा कर्नाटक में 95,तमिलनाडु में 88, उत्तर प्रदेश में 77, आंध्र प्रदेश में 70, पंजाब में 69, पंजाब में 54 और पश्चिम बंगाल में 52 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव , लद्दाख, नागालैंड और सिक्किम में पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी कोरोना संक्रमित की मौत के मामले दर्ज नहीं हुए। देश में मात्र मिजोरम ही एक ऐसा राज्य है, जहां अब तक किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत दर्ज नहीं हुई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jUAERo
कोई टिप्पणी नहीं