सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मामला, 81 साल की महिला ने 36 साल के लड़के से की शादी

हाल ही में हुई एक शादी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसमें एक 81 साल की महिला ने उम्र में 45 साल छोटे लड़के से शादी की है। सोशल मीडिया पर यह किस्सा खासा ट्रेंड कर रहा है। जानकारी के मुताबिक शादी के बंधन में बंधने वाली महिला 81 वर्षीय आइरिस जोन्स ब्रिटेन की नागरिक हैं और 36 साल के मोहम्मद अहमद इब्राहिम मिस्र में रहते हैं। आइरिस जोन्स की इब्राहिम से सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते उनकी दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया।दोनों के बीच उम्र का अंतर करीब 45 साल था, फिर भी उन्होंने शादी करने की ठान ली। आइरिस के घर वाले इस रिश्ते से नाराज थे, इसलिए शादी समारोह ज्यादा बड़ा नहीं हुआ। आइरिस ने बताया कि पारंपरिक तरीके से शादी करने के बजाय उन्होंने सिर्फ पेपर पर साइन किया और इसके बाद एक रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाया, लेकिन दोस्ती से शादी तक का सफर आसान नहीं रहा। आइरिस के मुताबिक पहले तो घरवालों ने उनकी शादी का विरोध किया । लेकिन अब वो जान गए हैं कि उनका प्यार सच्चा है तो शादी के लिए मान गए। आइरिस के दो बेटे हैं और उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। वो इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। 40 साल पहले जब उनका तलाक हुआ तो वो अकेली हो गईं थी। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि इस उम्र में आकर उन्हें सच्चा प्यार मिलेगा।मोहम्मद अहमद इब्राहिम मिस्र के रहने वाले हैं, जबकि आइरिस ब्रिटेन की। फेसबुक पर जुडऩे के बाद आइरिस कई बार मिस्र गईं। वो चाहती हैं कि इब्राहिम वीजा लेकर ब्रिटेन आ जाएं, लेकिन अभी ऐसा नहीं हो पा रहा है। आइरिस ने मेट्रो वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि वो अपने पति को काफी मिस करती हैं। कई बार उनसे मिलने के लिए उन्होंने मिस्र की यात्रा की लेकिन वो बार-बार वहां पर नहीं जा सकती हैं, क्योंकि वहां का मौसम सूट नहीं करता। वो चाहती हैं कि इब्राहिम जल्द से जल्द वीजा लेकर ब्रिटेन के सोमरसेट स्थित उनके घर आ जाएं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LfF3Tt
कोई टिप्पणी नहीं