Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटेन में तोड़ा लॉकडाउन नियम, किया था ऐसा काम


बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब विवादों में फंस गई हैं। प्रियंका इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ लंदन में कोरोना लॉकडाउन के चलते फंसी हुई हैं। प्रियंका यहां अपनी फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग के लिए शहर में थीं, इस बीच लंदन में कोरोना लॉकडाउन हो गया। प्रियंका पर आरोप है कि उन्होंने यूके लॉकडाउन नियमों को तोड़ा और 6 जनवरी को अपनी मम्मी डॉ. मधु चोपड़ा और डॉगी डायना के साथ सेलून पहुंचीं। गौरतलब है कि कोरोना के चलते लंदन में फरवरी के मध्य तक लॉकडाउन लगाया है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका बुधवार शाम करीब 4.55 मिनट पर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड के स्टाइलिश सलून में पहुंचीं। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो सलून में पहुंची और प्रियंका व जोश को चेतावनी दी। हालांकि नियमों का उल्लघंन करने पर दोनों पर ही कोई कार्रवाई या जुर्माना नहीं लगाया गया। हालांकि अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि लॉकडाउन के नियम सभी के लिए अलग-अलग कैसे हो सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nlzu2V

कोई टिप्पणी नहीं