सावधानः सर्द मौसम में अगले 24 घंटे होंगे बेहद खतरनाक, यहां होगी भारी से बहुत भारी बारिश

केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा होने का अनुमान है। रात का तापमान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अधिकतर स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कई स्थानों पर, ओडिशा और रायलसीमा पर कुछ स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम पर कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में पर्वतीय इलाके, सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा में कई स्थानों पर, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर गुजरात के अलग अलग हिस्सों में तापमान 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में नालिया (सौराष्ट्र और कच्छ) में सबसे कम 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। केरल, माहे में कुछ स्थानों पर और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुयी। पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहा, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, कोंकण ,कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा। जैसलमेर, अमृतसर, सीकर, उज्जैन, शाजापुर और गुना में 50 मीटर, लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, अलीगढ़, चुरू, बाड़मेर, अजमेर, रतलाम, ग्वालियर, अब, महाबलेश्वर और होनावर 200 मीटर, करनाल, अंबाला, सफदरजंग, हसन, कोटा, चित्तौडगढ़़, उदयपुर, भोपाल, दतिया, झांसी, वाराणसी और पारादीप में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। पूर्वोत्तर मानसून तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल में मानसून अति सक्रिय रहा। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों में बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी अरब सागर के ऊपर 45-55 किमी प्रति घंटा की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है। इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री क्षेत्र में उद्यम नहीं करने की सलाह दी गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अधिकतर हिस्सों में तथा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर,हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38phf8t
कोई टिप्पणी नहीं