Breaking News

किसान आंदोलन से रिलायंस जिओ को लगा सबसे तगड़ा झटका, जानिए कैसे


नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का दूसरा महीना शुरू हो गया है और इस बीच पंजाब के कई इलाकों में किसान के मोबाइल टॉवर तोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। अंबानी और अडाणी के विरोध में पंजाब की कई जगहों पर रिलायंस जियो के टावर को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे दूरसंचार संपर्क व्यवस्था पर असर पड़ा। अब तक कुल 1,411 टॉवर को तोड़ा जा चुका है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अपील के बाद भी कोई खास असर नहीं हुआ है। पंजाब में पिछले 24 घंटे में 176 से अधिक दूरसंचार टॉवरों को नुकसान पहुंचाया गया। किसानों का मानना है कि नए कृषि कानूनों से मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को फायदा होगा और इसलिए वे उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए इन मोबाइल टॉवर्स को तोड़ रहे हैं। हालांकि, यह अलग बात है कि अंबानी और अडाणी से जुड़ी कंपनियां किसानों से अनाज नहीं खरीदती हैं।जानकारी के अनुसार पंजाब के विभिन्न स्थानों से दूरसंचार टॉवरों को नुकसान पहुंचाये जाने की सूचना है। उसने बताया कि जिन दूरसंचार टॉवरों को नुकसान पहुंचाया गया है, उनमें से ज्यादातर जियो और दूरसंचार उद्योग के साझा बुनियादी ढांचा सुविधाओं से जुड़े हैं। सूत्रों ने कहा कि हमलों का असर दूरसंचार सेवाओं पर पड़ा है और परिचालकों को पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं होने के कारण सेवाओं को बहाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारी किसानों से इस प्रकार के कार्यों से आम लोगों को असुविधा नहीं पहुंचाने की अपील की। उन्होंने किसानों से कहा कि जिस संयम के साथ वे आंदोलन करते आए हैं, उसे बरकरार रखें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rwzLDi

कोई टिप्पणी नहीं