Breaking News

पिछले 24 घंटों में दम तोड़ता नजर आया कोरोना वायरस, ये रिपोर्ट देगी बड़ी राहत, जानिए कैसे


भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 20,021 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,02,07,871 हो गई। इसी दौरान देश में कोविड-19 से 279 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,901 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी।देश में पिछले 24 घंटों में 21,131 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 97,82,669 हो गई। फिलहाल 2,77,301 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। देश में रिकवरी दर 95.83 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, अभी तक भारत में 16,88,18,054 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें पिछले 24 घंटों में 7,15,397 नमूनों की जांच शामिल है।महाराष्ट्र 19,13,382 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। 70 फीसदी से ज्यादा मामले दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आ रहे हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात शामिल है। देश में 75 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से सामने आ रही हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X2EezP

कोई टिप्पणी नहीं