Breaking News

अब अनुराग कश्यप के शुरु हुए बुरे दिन, पहुंचे वर्सोवा थाने, अब पुलिस करेगी ऐसा काम


एक्ट्रेस पायल घोष की ओर से बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद अब अनुराग की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। 22 सितंबर को पायल ने मुंबई के वर्सोवा थाने में उनके खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पायल की शिकायत पर अनुराग कश्यप को वर्सोवा पुलिस थाने आने का समन जारी किया गया। आज सुबह अनुराग कश्यप पुलिस थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस अनुराग से पूछताछ करेगी।गौरतलब है कि एक्ट्रेस पायल घोष ने पिछले दिनों अनुराग कश्यप पर आरोप लगते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ट्वीट लिखा था। उन्होंने कहा था कि अनुराग ने 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया। इसके बाद 22 सितंबर को पायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उनकी गुहार जल्द ना सुने जाने पर वे पुलिस के आगे पीछे दौड़ रही थीं। पायल का कहना था कि अनुराग को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए अनशन की धमकी भी दी थी।महाराष्ट्र के राज्यपाल से की थी मुलाकात पायल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से भी मुलाकात की थी। पायल के मुताबिक राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे अपनी तरफ से उनकी मदद करेंगे। इस केस में बढ़ते दबाव के बाद बुधवार को अनुराग कश्यप को समन भेजा था। उन्हें थाने आने के लिए कहा गया था। आज वे थाने पहुंच गए हैं।अनुराग कश्यप ने इस मुद्दे पर कई सारे ट्वीट किए थे। उन्होंने ट्वीट किया क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं, मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम, बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cKgojj

कोई टिप्पणी नहीं