Breaking News

इस बल्लेबाज का डेब्यू मैच में दोहरा शतक, ऐसा करने वाला बना दसवां बल्लेबाज, जानिए यहां


चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अर्सलन खान रणजी के डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगा कर चर्चाओं में हैं, क्योंकि ऐसा करने वाले वो दसवें बल्लेबाज बन गए हैं। ज्ञात हो कि खान अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में 233 रन बनाकर नाबाद रहे। चंडीगढ़ टीम ने पहली पारी 503 रनों पर घोषित कर दी।चंडीगढ़ ने जीता टॉससेक्टर-16 के क्रिकेट मैदान में चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। चंडीगढ़ की क्रिकेट टीम ने अपने पहले ही रणजी मैच में बेहतरीन शुरूआत की। श्रेष्ठ निर्मोही ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। चंडीगढ़ ने टॉस जीता और अरुणाचल को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।इतने रनों पर ढेर हुई अरुणाचलअरुणाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में 147 रन पर ढेर हो गई थी। निर्मोही ने 26 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि जसकरनदीप सिंह और बिपुल शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए। चंडीगढ़ की टीम ने अरुणाचल प्रदेश पर 356 रनों से बढ़त बना कर पारी घोषित कर दी।कौन हैं अर्सलान खानमहज 20 साल के अर्सलान खान, अपने आक्रामक खेल से चर्चा में आए थे। अंडर 23 वनडे टूर्नामेंट में अर्सलान ने 11 मैचों में 699 रन ठोक दिए थे जिसमें 5 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें चंडीगढ़ की रणजी टीम में जगह मिली और पहले ही मैच में उन्होंने अपने टैलेंट का लोहा मनवा लिया।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PCLvSw

कोई टिप्पणी नहीं