बिहार चुनाव से दौरान इस देश के साथ ऐसा काम करने जा रही है नीतीश कुमार की सरकार

बिहार में भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पश्चिम चंपारण जिले में लोकसभा की वाल्मीकि नगर संसदीय सीट के लिए होने वाले उपचुनाव एवं बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए दोनों देश के पुलिस पदाधिकारी संयुक्त अभियान चलाएंगे। पश्चिम चंपारण जिले के सीमावर्ती वाल्मीकि नगर में आयोजित दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक की गयी। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 21वीं वाहिनी के सेना नायक राजेंद्र भारद्वाज, बगहा के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) धर्मेंद्र कुमार झा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद ने किया वहीं नेपाल की ओर से नवल परासी जिले के पुलिस अधीक्षक महेश अधिकारी, चितवन जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक थापा समेत दोनों देशों के सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए। सेनानायक राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों के अलग-अलग आपराधिक गिरोह, नक्सलियों और अवैध हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों की सूची का आदान प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए नेपाल पुलिस से बेहतर सहयोग की अपील की गई। बैठक में आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया और कुछ दिनों के अंतराल पर थाना स्तर पर एक-दूसरे को आसूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर विशेष बल दिया गया। नेपाल के अधिकारियों ने आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग करने का वचन दिया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34hVGDD
कोई टिप्पणी नहीं