Breaking News

आज इतना महंगा हो चुका है सोना और चांदी, जानिए कीमत


सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गिरावट के बाद सोने और चांदी के भावों में आज एक बार फिर आंशिक तेजी है। सोने में जहां 35 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी है और 50369 के स्तर पर कारोबार हो रहा है। वहीं चांदी में भी 430 रुपए की तेजी है और 60,350 रुपए के स्तर पर कारोबार हो रहा है। वहीं इसके पूर्व सोने के दामों में करीब 300 रुपए और चांदी में 2250 रुपए की गिरावट के साथ बाजार बंद हुए थे। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दामों में कुछ तेजी का रुख है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1899 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं तो चांदी के दाम 23.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं।बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिसंबर डिलिवरी वाला गोल्ड अभी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। सुबह के 11 बजे दिसंबर डिलिवरी वाला गोल्ड 0.16 पर्सेंट यानी 3 डॉलर की तेजी के साथ 1898 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बुधवार को यह 1895.50 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी इस समय तेजी के साथ ट्रेड कर रही है। 20 दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी इस समय 1.32 फीसदी यानी 0.31 डॉलर तेजी के साथ 23.81 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही है। बुधवार को यह 23.49 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बंद हुई थी। आज सुबह यह मामूली गिरावट के साथ 23.30 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर खुली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ikDmP9

कोई टिप्पणी नहीं